कवि का नाम : सोहनलाल द्विवेदी

एक वाक्य में उत्तर लिखिए ।

  1. सोहनलाल दिववेदी जी का जन्म और मृत्यु कब हुई ?

उत्तर: जन्म – 23 जनवरी सन् 1906 में हुआ, और मृत्यु – सन् 1988 में हुई।

  1. सोहनलाल द्विवेदी जी किस पत्रिका के संपादक थे ?

उत्तर: सन् 1938 से सन् 1942 तक ‘ दैनिक अधिकार पत्रिका के संपादक थे।

  1. सोहनलाल द्विवेदी जी ने अवैतिक ( बिना वेतन) से किस पत्रिका का संपादन किया ?

उत्तर: सोहनलाल द्विवेदी जी ने अवैतिक ( बिना वेतन) से ‘बाल सखा’ पत्रिका का संपादन किया।

  1. सोहनलाल द्विवेदी जी किससे अत्यधिक प्रभावित थे ?

उत्तर: सोहनलाल द्विवेदी जी महात्मा गाँधीजी से अत्यधिक प्रभावित थे ।

  1. सोहनलाल द्विवेदी जी को किस उपाधि से अलंकृत किया गया है ?

उत्तर : सोहनलाल द्विवेदी जी को ‘राष्ट्रकवि’ नामक उपाधि से अलंकृत किया गया है।